नोएडा। सुबह होते ही तेज धूप में लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। दोपहर तक धूप और तेज हो गई और शाम तक लोग बेहाल रहे। ऐसे में जिले का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी हुई है। ऐसे में शनिवार को ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 196 और नोएडा का एक्यूआई 182 दर्ज किया गया। पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा और बारिश की संभावना नहीं बन रही है। हवाओं के रुख में बदलाव होने से तेज धूप के साथ उमस में बढ़ोत्तरी हो सकती है। ब्यूरो