ग्रेटर नोएडा। दादरी स्थित सेंट हुड कॉन्वेंट स्कूल का 12वां स्थापना दिवस बुधवार को मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय परिसर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। इसमें शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रधानाचार्या डॉ. आशा शर्मा, प्रबंधक संदीप शर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो