फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विद्यालय ने जीते 15 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर, नोएडा के खिलाड़ियों ने क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 15 पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। हरिद्वार में 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित 37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण, 10 रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया। खिलाड़ियों ने खेल प्रशिक्षक आशीष पंवार के मार्गदर्शन में शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सोमगिरि ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अब चार खिलाड़ी 31 अक्टूबर से चार नवंबर तक गाजियाबाद में आयोजित 37वीं अखिल भारतीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें