फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सरकारी स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता आज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं युवाओं में खेल भावना विकसित करने के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स परिसर में बालक एवं बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बालक वर्ग में पांच किमी और बालिका वर्ग में तीन किमी दौड़ होगी। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि इस प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 7 बजे होगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करती हैं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें