ग्रेटर नोएडा(संवाद)। एलजीएस क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए 16 ओवर के मुकाबले में द रॉयल वॉरियर्स ने त्रिशूल टाइटंस को 20 रन से हराकर जीत दर्ज की। टीम की जीत में बल्लेबाज सार्थक पांडेय ने अहम भूमिका निभाई। शानदार बल्लेबाजी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर द रॉयल वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 16 ओवर में तीन विकेट खोकर 148 रन बनाए और त्रिशूल टाइटंस के सामने 149 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी त्रिशूल टाइटंस की टीम निर्धारित 16 ओवर में तीन विकेट खोकर 128 रन ही बना सकी। सार्थक पांडेय ने 42 गेंदों पर 63 रन की शानदार पारी खेलकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।