नोएडा (संवाद)। सेक्टर-127 स्थित ओपी क्रिकेट मैदान में एमपीएल-5 नॉर्थ का लीग मैच खेला गया। बुधवार को हुए मैच में द रॉयल वॉरियर्स टीम ने जीत दर्ज की। टीम मैवरिक्स ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए। द रॉयल वॉरियर्स टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 18.2 ओवर में निर्धारित लक्ष्य हासिल कर लिया। द रॉयल वॉरियर्स टीम ने पांच विकेट से मैच जीत लिया। नाबाद 52 रन और दो विकेट गिराकर अशोक मैन ऑफ द मैच बने। ध्रुव राजपूत 109 रन बनाकर बेस्ट बैटर बने।