कार्गो मार्ग से रन्हेरा जाने वाला रास्ते पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। संवाद
फोटो-
यमुना सिटी (संवाद)। कार्गो मार्ग से रन्हेरा जाने वाला रास्ता बदहाल होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं। सड़क की स्थिति ऐसी है कि चार पहिया वाहन तो दूर, दुपहिया वाहन चालकों को भी संभलकर निकलना पड़ता है। सड़क पर गिट्टियां और उखड़ी मिट्टी पड़ी होने के साथ कई स्थानों पर बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे वाहन चालकों के सामने दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बदहाल रास्ते से रोजाना आवागमन करने में दिक्कत होती है। लोगों ने प्राधिकरण से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।