नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित बैटल एरिना क्रिकेट मैदान में मंगलवार को यंगस्टर प्रीमियर लीग का लीग मैच खेला गया। द राइजिंग लेजेंड्स ने 2 रन से मुकाबला जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए द राइजिंग लेजेंड्स ने 8 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अक्षरधाम वारियर्स 8 विकेट के नुकसान पर 163 रन ही बना सकी। द राइजिंग लेजेंड्स के बिट्टू प्रजापति 34 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच रहे। वहीं अक्षरधाम वारियर्स के लक्की 4 विकेट के नुकसान पर बेस्ट बॉलर रहे।