ग्रेटर नोएडा। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में नए छात्रों के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में ओरिएंटेशन दिवस नवांकुर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीबीए, बीसीए, बी.कॉम (ऑनर्स), बी.कॉम (पी) और बीएससी (कंप्यूटर साइंस) कोर्स में दाखिला लेने वाले छात्रों का स्वागत हुआ। खान सर ने कहा कि पढ़ाई का असली मकसद सिर्फ डिग्री लेना नहीं, बल्कि अच्छे इंसान बनना और समाज की जिम्मेदारी निभाना है। सहायक पुलिस आयुक्त विवेक रंजन राय ने अनुशासन और ईमानदारी को सफलता की कुंजी बताया। इस मौके पर डॉ. अभिलाषा गौर, विवेक गुप्ता, डॉ. राजेश गुप्ता, गौरव गुप्ता, सपना गुप्ता, वंश गुप्ता, स्वदेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो