फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीवर लाइन की गुणवत्ता की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-49 में जलभराव के स्थायी समाधान के लिए होगा तकनीकी निरीक्षण
विज्ञापन

- सीवर लाइन की गुणवत्ता और पार्कों की बदहाली का मुद्दा उठा, अधिकारियों को दिए निर्देश
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-49 में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए विशेषज्ञ तकनीकी संस्थान से निरीक्षण कराया जाएगा। शुक्रवार को नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक (सिविल) एसपी सिंह ने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ बैठक कर स्थायी समाधान के निर्देश दिए। आरडब्ल्यूए ने नई सीवर लाइन की गुणवत्ता और जमीन की उचित कॉम्पेक्शन नहीं होने से सड़क धंसने की आशंका जताई। इस पर जांच कर लापरवाही मिलने पर अधिकारियों और ठेकेदार की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए गए। नालियों की सफाई में बाधा बन रहे पक्के रैंप हटाने और पार्कों की स्थिति सुधारने का मुद्दा भी उठा। महाप्रबंधक ने शिकायत पत्र संबंधित विभागों को भेजकर आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें