फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अपात्रों के नाम काटने की प्रक्रिया शुरू

Tue, 17 Nov 2026 09:23 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
बिलासपुर स्थित  राजेंद्र इंटर कॉलेज में मतदाता सूची दिखाते बीएलओ ।  संवाद
विज्ञापन
बिलासपुर (संवाद)। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत मंगलवार को राजेंद्र इंटर कॉलेज बिलासपुर में लोगों को मतदाता सूची दिखाई गई। इस दौरान बीएलओ ने लोगों को सूची की जांच करने और नामों का सत्यापन कराने के लिए जागरूक किया। बीएलओ सीमा और राखी ने बताया कि मतदाता सूची का सत्यापन किया जा रहा है। अभियान के तहत 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जा रहे हैं। वहीं, जो लोग क्षेत्र छोड़कर चले गए हैं या जिनकी मृत्यु हो चुकी है, उनके नाम सूची से हटाए जा रहे हैं।

बिलासपुर स्थित  राजेंद्र इंटर कॉलेज में मतदाता सूची दिखाते बीएलओ ।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें