ग्रेटर नोएडा (संवाद)। औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-3 की महिला उद्यमी डॉ. खुशबू सिंह ने लखनऊ में श्रम व रोजगार विभाग के प्रमुख सचिव एमके सुंदरम से मुलाकात की। इस दौरान मजदूरों और श्रमिकों के बीच बेहतर तालमेल पर चर्चा की। आईबीए की उपाध्यक्ष खुशबू सिंह ने बताया कि प्रमुख सचिव से कहा है कि श्रमिकों के हितों की सुरक्षा करने के साथ सरकार को उद्यमियों को भी साथ लेकर चलना होगा। उन्होंने उद्यमियों की समस्याओं को भी रखा। जिस पर प्रमुख सचिव ने जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया है।