यमुना सिटी(संवाद)। जेवर के साबोता गांव में स्थित तालाब से बीते कुछ दिनों से तेज दुर्गंध उठने लगी है। इससे आसपास के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब में गंदगी और कचरा जमा होने के कारण स्थिति बदतर हो गई है। तालाब की सफाई लंबे समय से नहीं हुई है। कूड़ा और नालों का पानी लगातार इसमें गिरने से पानी सड़ गया है। दुर्गंध के कारण आस-पास रहना मुश्किल हो गया है। बच्चों और बुजुर्गों को बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द तालाब की सफाई कराने की मांग की है।