रबूपुरा (संवाद)। नानकेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि मेले में चल रहे दो दिवसीय दंगल का शुक्रवार को समापन हुआ। सबसे रोचक मुकाबला संजय अखाड़ा पलवल के लक्ष्मण पहलवान और तेज सिंह अखाड़ा दिल्ली के संदीप पहलवान जुनेदपुर के बीच हुआ। दोनों पहलवान एक दूसरे को पछाड़ने के लिए जोर आजमाइश करते रहे। लेकिन इनामी मुकाबले में यह कुश्ती बराबरी पर छूटी। वहीं हरियाणा के सोनू पहलवान को पटियाला के आशीष शर्मा ने मात दे दी। नरेंद्र पहलवान ने आकाश पहलवान को हरा दिया। जींद के राकेश पहलवान को पलवल के दीपक पहलवान ने हरा दिया। नितेश पहलवान दिल्ली वे जय पहलवान गाजियाबाद के बीच हुए मुकाबले में जय पहलवान जीते। मेले में रेफरी की भूमिका में गजराज सिंह व जग्गी पहलवान ने निभाई। विजेता पहलवानों को मेला कमेटी के अध्यक्ष राजेश सिंह, मुकेश शर्मा, चमन सिंह, अशोक गौड़ ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।