फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने संस्कृत और वंदे मातरम का जिक्र कर किया जागृत : विज

Mon, 27 Oct 2025 12:17 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
अंबाला छावनी के एक रेस्टोरेंट में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुनते कैबिनेट मंंत्री  - फोटो : credit
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। अंबाला छावनी के एक रेस्टोरेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 127 वें एपिसोड को सुना और पत्रकारों से बात की। इस दौरान छावनी के प्रबुद्ध लोग भी उनके साथ मौजूद रहे। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा हर महीने की तरह इस बार भी आज प्रधानमंत्री ने हमारी आदिकाल की भाषा संस्कृत की बात कही है और संस्कृत के प्रति जो पुन: प्यार जाग रहा है, उसके बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने वंदे मातरम् का जिक्र किया, यह गीत आजादी के दिनों में आजादी के दीवानों को उनका रोम-रोम जागृत करने के लिए गाया जाता था। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के जो त्योहार हैं, जो हम सब बड़े प्रेम व आत्मीयता के साथ मनाते हैं, जैसे छठ पूजा जो आजकल चल रही है, उन सबका जिक्र किया। उन्होंने हिंदुस्तान में पैदा की जाने वाली कॉफी का जिक्र किया जिसकी विदेशों में बहुत मांग है। इसी प्रकार वह हर माह अनेक विषयों को छूते हैं और लोगों के साथ जुड़ने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें