ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) ग्रेटर नोएडा में वार्षिकोत्सव-2026 का आयोजन किया गया। समारोह की मुख्य थीम कलम से कलाम तक रही। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से कला, साहित्य, संगीत और रचनात्मकता का अद्भुत संगम पेश किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा रॉय ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, प्रतिभा निखारने और उनमें रचनात्मक सोच विकसित करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। इस मौैके पर डीपीएस ग्रेटर नोएडा के चेयरमैन कौशिक दत्ता, आरके प्रसाद उपस्थित रहे। ब्यूरो