फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीन से चार घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दो दिन से दादरी में चिटहेरा बिजलीघर से कई इलाकों की तीन से चार घंटे की बिजली गुल रहने से लोग परेशान है। बिजली की अघोषित कटौती बंद कराने की मांग की जा रही है। दादरी में आधा नगर में बिजली की आपूर्ति चिटहेरा बिजलीघर से होती है। दो दिनों से सवेरे 6 बजे से 9 बजे तक बिजली गुल रही। रेलवे रोड, कठहेरा रोड, भगत सिंह मार्ग, दौलतराम मार्किट, पुराना कठहेरा रोड, बादशाह नगर समेत बारह से अधिक इलाकों में बिजली नहीं होने से लोगों को सवेरे के समय पानी की किल्लत से भी जूझना पडा। बिजली नहीं होने पर लोगों ने संपर्क करने का प्रयास किया गया। हालांकि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सवेरे के समय बारी बारी से एक एक घंटा फीडर बंद कर कटौती की जाती है। कई बार फाल्ट होने पर उसको ठीक करने के लिए आपूर्ति बंद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें