हुड़दंग करने वाले 3937 वाहनों के लिए ई–चालान किए
ग्रेटर नोेएडा। होली के मद्देनजर पुलिस सुबह के सक्रिय रही। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने गौतमबुद्धनगर के तीनों जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यातायात पुलिस की ओर से नियमों का उल्लंघन करने पर मैनुअल तरीके से 1596 वाहनों का चालान किया गया। इसके अलावा आईएसटीएमएस कैमरों द्वारा 2341 वाहनों सहित कुल 3937 वाहनों के लिए ई–चालान किए गए। सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरे, बीडीडीएस टीम, सर्विलांस सिस्टम और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की गई। पुलिस आयुक्त के निरीक्षण के दौरान इस मौके पर संबंधित जोन के डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी, थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।