फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों के हितों की रक्षा व सुरक्षा के लिए पुलिस हर वक्त मौजूद है : लक्ष्मी सिंह

विज्ञापन
नोएडा। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह द्वारा पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर-108, गौतमबुद्धनगर में स्थ
विज्ञापन
नोएडा। श्रमिकों के हितों की रक्षा व सुरक्षा के लिए नोएडा कमिश्नरेट पुलिस हर वक्त आपके साथ है। शांति व सद्भाव से ही उद्योग का विकास संभव है। ये बातें पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सेक्टर-108 स्थित पुलिस कमिश्नरेट सभागार में बहुराष्ट्रीय कंपनियों के एमडी, सीईओ आदि के साथ गोष्ठी में कहीं। उन्होंने कंपनी अधिकारियों से भयमुक्त होकर उद्योग चलाने के लिए कहा। कंपनियों के प्रतिनिधियों के सुझावों को उन्होंने सुना भी। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि उत्तरप्रदेश शासन की ओर से न्यूनतम वेतन की दरों में 21 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। श्रमिक हित में लिए गए विभिन्न निर्णयों के संबंध में उन्होंने कंपनी अधिकारियों को बताया। इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था डॉ. राजीव नारायण मिश्र समेत तीनों जोन के डीसीपी मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें