ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ईटा-दो स्थित नर्मदा एन्क्लेव सोसाइटी में पानी की पाइपलाइन फटने से जलापूर्ति बाधित हो गई। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। कई बच्चे स्कूल नहीं जा पाए। लोगों को दफ्तर जाने में देर हो गई। निवासियों का आरोप है कि आए दिन कोई न कोई समस्या रहती है। पानी न आने के कारण 250 परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आरोप है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी समस्या के समाधान की दिशा में कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। प्राधिकरण के अधिकारियों को बताया गया। इसके बावजूद पानी के टैंकर की व्यवस्था नहीं की गई। ब्यूरो