फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रेनो के सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो क्षेत्र के गांवों में सरकारी स्कूलों की हालत सुधारने के लिए प्राधिकरण जल्द निर्माण कार्य शुरू करेगा। स्कूलों में नए क्लासरूम, बरामदे, शौचालय और मरम्मत के कार्य कराए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर परियोजना विभाग ने अगले महीने से निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी कर ली है। खानपुर, बल्ला की मढ़ैया और गिरधरपुर के स्कूलों में क्लासरूम, बरामदे और मरम्मत कार्य होंगे। वहीं सलेमपुर गुर्जर कंपोजिट विद्यालय में बाउंड्री वॉल, क्लासरूम और शौचालय बनाए जाएंगे। इसके अलावा घंघोला और सिरसा के स्कूलों में भी क्लासरूम, बरामदे और शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। बिरोंडा कंपोजिट स्कूल में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के साथ पुराने कमरों और बरामदों की मरम्मत की जाएगी। इन विकास कार्यों पर करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें