नोएडा। सेक्टर-22 में पीजी एसोसिएशन और यूपी युवा व्यापार मंडल ने लखनऊ में हुई आगजनी के बाद जागरूकता अभियान चलाया गया। पीजी एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकुर बंसल ने बताया कि लखनऊ जैसी घटना से बचने के लिए पहले से ही सतर्क होना जरूरी है। उन्होंने सभी पीजी संचालकों और कोचिंग संचालकों से आग्रह किया है कि वह नियमित अग्निशमन उपकरणों की जांच कराते हैं। बुधवार को उनकी ओर से उपकरण चलाने का अभ्यास भी कराया गया। इस मौके पर यूपी व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो