फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिस पर किया भरोसा, वही घर से ले गई लाखों की ज्वेलरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिस पर किया भरोसा, वही घर से ले गई लाखों की ज्वेलरी
विज्ञापन


- महिला की देखरेख के लिए रखी नर्स दूसरे दिन फ्लैट से चोरी कर फरार

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। बीमार महिला की देखरेख के लिए घर में नर्स रखी गई। दूसरे ही दिन नर्स फ्लैट से लाखों के आभूषण और नकदी चोरी कर फरार हो गई। इसका पता चलते ही इलाइट गोल्फ गार्डन निवासी गंगा कक्कड़ ने कोतवाली-113 पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में गंगा कक्कड़ ने कहा कि मां की तबीयत खराब रहती है। उनकी देखभाल के लिए गंगा ने तीन मार्च को हायर एजेंसी से बबीता नामक नर्स को घर में रखा था। चार मार्च को बबीता काम कर घर से गई। उसके बाद वापस नहीं आई। फोन करने पर उसने तबीयत खराब होने की बात कहते हुए दिल्ली के अस्पताल जाने की बात कही। कुछ समय बाद घर का लॉकर खोलने पर गंगा को जेवर गायब होने का पता चला। लॉकर से सोने के हार, कान की बाली, सोने के कड़े, अंगूठियां, टॉप्स, सोने का टुकड़ा और 22 हजार रुपये नकद गायब थे। गायब जेवर की कीमत लाखों में बताई गई है। कई बार प्रयास करने के बाद भी नर्स से महिला का संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा ने हायर एजेंसी से संपर्क किया। पीडि़ता ने नर्स की शिकायत करते हुए दूसरी नर्स को भेजने के लिए कहा। आरोप है कि एजेंसी ने ऐसा करने से इन्कार कर दिया। अब इस मामले में कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें