फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दोस्त व उसकी प्रेमिका के साथ जूलर को लूटने वाला दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध शाखा ने आरोपी को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया
विज्ञापन


पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। अपराध शाखा ने दोस्त व उसकी प्रेमिका के साथ जूलर को लूटने वाले बदमाश को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। दोस्त की प्रेमिका ने साजिश के तहत जल्दी सुबह जूलर की दुकान खुलवाई थी। इसक बाद आरोपी राजू उर्फ रियाजुद्दीन (34) ने दुकान में गोली चलाकर लूटपाट की थी। दिल्ली पुलिस ने राजू की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। आरोपी के खिलाफ बुलंदशहर व दिल्ली में 14 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव के अनुसार, मोहन पार्क, शाहदरा निवासी देवेंद्र कुमार अरोड़ा ने एक अक्तूबर, 2022 को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने ग्राहक मानसी अग्रवाल के कहने पर सुबह जल्दी दुकान खोली। इस दौरान राजू और फरमान दुकान में घुस गए। दोनों ने दुकान का शटर अंदर से बंद कर दिया। राजू ने दुकान में गोली चलाई जो छत पर लगी। इसके बाद आरोपियों ने दुकान से 20 हजार रुपये व जूलरी लूट ली। आरोपियों ने पिस्टल के बट से हमला कर देवेंद्र को घायल भी कर दिया। मानसी से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने स्वीकार किया कि उसने प्रेमी फरमान और राजू के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी। पुलिस ने मानसी और फरमान को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। राजू फरार था। कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। अपराध की शाखा की एईकेसी यूनिट के एसीपी सुशील की टीम को पता लगा कि राजू बुलंदशहर में है। एसीपी सुशील की देखरेख में एसआई मनोज व एएसआई संजीव तोमर की टीम ने बुलंदशहर में घेराबंदी कर रूक्कन सराय मोहल्ला, बुलंदशहर यूपी निवासी राजू को दबोच लिया।
विज्ञापन


-

पुरुषोत्तम वर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें