दादरी (संवाद)। चिटहेरा गांव निवासी मनोज व नवीन 10 सितंबर की रात में अपने घर पर थे। तभी गांव का ही विकास परिजन के साथ अवैध पिस्टल लेकर उनके घर में घुस गया। गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पिस्टल से नवीन व मनोज के सिर में पिस्टल के बट से हमला कर आरोपी भाग गए। हमले में नवीन का सिर फट गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी विकास को अस्पताल के गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया है और अवैध पिस्टल भी बरामद कर ली है।