ग्रेटर नोएडा। परिषदीय स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। दूसरे दिन भी कंपोजिट स्कूल घरबरा समेत कई स्कूलों में प्रश्नपत्र नहीं पहुंचे। शिक्षकों के मुताबिक, पहले दिन भी फोटो कॉपी कराकर परीक्षा करानी पड़ी थी। शिक्षकों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई तो विभाग में हड़कंप मच गया। इसके बाद अधिकारियों ने आनन-फानन में स्कूलों में प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए। उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीन शर्मा ने कहा कि परीक्षा को मजाक बना दिया गया है। पुरानी कमियों से भी विभाग ने सबक नहीं लिया। ब्यूरो