ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण ने ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-10 में सिक्का काम्या ग्रीन्स प्रोजेक्ट के लिए ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट (ओसी) जारी कर दिया है। अब यहां करीब 600 खरीदारों को मालिकाना हक मिल सकेगा। अधिकारियों का कहना है कि खरीदारों को कब्जा देना शुरू करने और लीज डीड के लिए ओसी अनिवार्य है। बिल्डर हरविंदर सिंह सिक्का का कहना है कि अगले कुछ दिनों में कब्जा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। ब्यूरो