फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वीरान पड़ा है छात्राओं का नया हॉस्टल

Fri, 14 Nov 2025 02:02 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
2 डोईवाला महा विद्यालय का बालिका छात्रावास
विज्ञापन
शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज में बालिकाओं की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक छात्रावास बनाया गया, लेकिन विडंबना यह है कि यह उद्घाटन के बाद से ही वीरान पड़ा है। पर्याप्त संख्या में छात्राओं का प्रवेश न होना और छात्रावास संचालन के लिए आवश्यक संसाधनों व स्टाफ की कमी, इस महत्वपूर्ण परियोजना के क्रियान्वयन में मुख्य बाधाएं बनी हुई हैं। नतीजतन, लाखों रुपए की लागत से तैयार यह सुविधा धूल फांक रही है और इसका लाभ जरूरतमंद छात्राओं तक नहीं पहुंच पा रहा है।महाविद्यालय में दूरस्थ क्षेत्र की बालिकाओं के लिए केंद्र सरकार के राष्ट्रीय शिक्षा उच्चतर अभियान के तहत तीन करोड़ रुपये की लागत से छात्रावास तैयार किया गया था, जिसका लोकार्पण जुलाई 2024 में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया था। छात्रावास का लोकार्पण होने के सवा साल बाद भी इसका संचालन शुरू नहीं हो पाया है। नए शैक्षिक सत्र में भी पूरा प्रयास करने के बाद छात्रावास को शुरू कराने के लिए पर्याप्त बालिकाएं नहीं मिल पा रही हैं। छात्राओं की ओर से छात्रावास के लिए आवेदन नहीं किया जा रहा है। दूसरी दिक्कत यह है कि छात्रावास के लिए वार्डन की तैनाती समेत अन्य व्यवस्थाओं को कॉलेज प्रशासन की ओर से अभी तक नहीं बनाया जा सका है। बावजूद इसके कॉलेज प्रशासन छात्राओं से आवेदन मांग रहा है, जिससे छात्राएं रूचि नहीं दिखा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें