फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कथा व्यास ने सुनाया सृष्टि वर्णन और 24 अवतार का प्रसंग

Tue, 17 Nov 2026 08:31 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (संवाद)। नवादा गांव में चल रही साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा में मंगलवार को कथा व्यास रमाकांत त्रिपाठी ने सृष्टि वर्णन और भगवान के 24 अवतारों का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कपिलदेव-हूति संवाद, सती चरित्र और ध्रुव चरित्र का भी विस्तार से वर्णन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर कथा का श्रवण किया। कथा व्यास ने बताया कि परमात्मा ही सृष्टि के मूल आधार हैं। भगवान अधर्म बढ़ने पर धर्म की स्थापना और भक्तों की रक्षा के लिए अवतार लेते हैं। कपिलदेव-हूति संवाद से आत्मज्ञान, भक्ति और मोक्ष का महत्व समझाया गया। उन्होंने मनुष्य को मोह-माया से दूर रहकर आत्मचिंतन करने की सीख दी। सती चरित्र के माध्यम से अहंकार को पतन का कारण बताया। ध्रुव चरित्र में दृढ़ संकल्प और सच्ची श्रद्धा से लक्ष्य प्राप्ति का प्रसंग सुनाया गया। कथा के द्वारा श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सदाचार अपनाने का संदेश मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें