फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कथा का समापन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-122 के कम्युनिटी सेंटर स्थित बरात घर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कैलाशी धाम गुरुकुल चैरिटेबल ट्रस्ट आयोजित कर रहा है। महंत शिवप्रकाश महाराज श्रद्धालुओं को भागवत कथा का श्रवण करा रहे हैं। आयोजन की अध्यक्ष शिव दासी सोनू कैलाशी ने बताया कि कथा का उद्देश्य सेक्टर के दिवंगत लोगों की स्मृति में धार्मिक अनुष्ठान करना है। कार्यक्रम की शुरुआत 3 अक्तूबर को सुबह दस बजे कलश यात्रा से हुई। उसी दिन दोपहर तीन बजे से कथा शुरू हुई। शनिवार को शनि अमावस्या है। इस दिन सुबह नौ से 11 बजे तक हवन और पूर्णाहुति होगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे से प्रसाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें