फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा प्रभावितों की हर संभव सहायता कर रही सरकार : नंद लाल

विज्ञापन
रामपुर के मझेवली में विधायक नंद लाल ने आपदा से हुए नुकसान का लिया जायजा। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
विधायक ने आपदा प्रभावित मझेवली और फूंजा गांव का किया दौरा
विज्ञापन

नुकसान का लिया जायजा और प्रभावितों की समस्याएं सुनीं
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सातवें वित्त आयोग अध्यक्ष एवं विधायक नंद लाल ने आपदा प्रभावित मझेवली और फूंजा गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावितों की समस्याएं सुनीं और बरसात से हुए नुकसान का जायजा लिया। विधायक ने कहा कि सरकार आपदा प्रभावितों की हर संभव सहायता कर रही है। प्रशासन भी लोगों की सहायता कर रहा है। आपदा की स्थिति में प्रशासन के सभी अधिकारियों ने अच्छा कार्य किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में आपदा के कार्य में और तेजी लाई जाएगी। विधायक ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए और आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में तेजी लाने के आदेश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार रामपुर उमेश शर्मा, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन शक्ति सिंह नेगी, डीएफओ गुरहर्ष सिंह और कांग्रेस युवा नेता अनिरुद्ध सिंह बिष्ट सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें