नैनीताल। राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी की ओर से राज्यभर में चलाया जा रहा अनूठा पौधरोपण अभियान 495वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को नैनीताल स्थित संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं मंडल विकास निगम के संघ भवन में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। यहां एक पौधा मां के नाम रोपण की पहल मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने की। संघ पदाधिकारियों की ओर से विधायक का स्वागत कर उन्हें पौधा भेंट किया गया। विधायक ने कहा वह इस पौधरोपण अभियान से जुड़ते हुए इस पौधे को अपने आवास परिसर में लगाएंगी। अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने विधायक के समक्ष संघ भवन के रखरखाव के लिए विधायक निधि से धनराशि देने और संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग भी रखी। इस मौके पर महासंघ के अध्यक्ष मंजुल सनवाल, गैस प्रबंधक रवि मेहरा, अमर साह, कपिल पंत, तारा दत्त भट्ट, गुड्डू शर्मा, जतिन आदि मौजूद रहे।