फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विधायक ने देख फसलों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ। मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक जवाहर लाल राजपूत ने मोंठ क्षेत्र के ग्राम छपार, भरोसा, शाहजहांपुर, बरनाया, बजीता, मोंठ मौजा तथा पुलगाहना आदि गांवों का भ्रमण कर धान की फसल में हुए नुकसान का निरीक्षण किया। उन्होंने खेतों में जाकर किसानों से उनकी समस्याएं जानीं और फसल की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। विधायक राजपूत ने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की सरकार है। किसी भी किसान को नुकसान की स्थिति में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को शीघ्र ही उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित किसानों की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाए, ताकि समय पर राहत राशि वितरित की जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें