फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विधायक ने किसानों से मिलकर जानी समस्याएं

विज्ञापन
जेवर में विधायक धीरेंद्र सिंह की चौपाल में अपनी समस्या बताते किसान
विज्ञापन
फोटो....
विज्ञापन




यमुना सिटी। ग्रामीणों और किसानों की समस्याएं जानने के लिए जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने रविवार को गांवों में चौपाल की। जेवर के गांव नीमका में किसानों से मिलकर उनकी परेशानियां जानी। किसानों ने उन्हें बिजली कनेक्शन, टूटी सड़के व नालियों की परेशानी को दूर कराने की मांग की। किसानों ने बताया कि आवेदन के कई महीने बीतने के बाद भी बिजली के कनेक्शन नहीं हो रहे हैं। विधायक ने किसानों को आश्वासन दिया कि तीन दिन के भीतर उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। मौसम की मार झेल रहे किसानों को भी आश्वासन दिया कि उन्हें मुआवजा जल्दी ही मिलेगा। इस दौरान कालू सिंह, हरेंद्र सिंह अरविन्द सिंह समेत विभिन्न ग्रामीण मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें