विधायक ने सुनीं लोगों की समस्याएं
बिलासपुर संवाद। जेवर विधानसभा क्षेत्र के विधायक धीरेंद्र सिंह ने केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर बिलासपुर के गांव चीती में रात्रि चौपाल कर क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की जनता को जानकारी दी। चौपाल के दौरान विधायक ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने चौपाल में मौजूद एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी एपी सिंह को निर्देश दिए कि तत्काल आमजनों से जुड़े काम पूरे किए जाएं। क्षेत्र के लोगों की यातायात समस्या को जल्द दूर किया जाएगा और सिटी बसों का रूट वहां तक लाया जाएगा।