नोएडा सेक्टर 100 सेंचुरी अपार्टमेंट में पहुंचे विधायक पंकज सिंह
फोटो -
नोएडा। सेक्टरवासियों की बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए विधायक पंकज सिंह ने फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा के साथ सेक्टर-36, 37, 21 और 25 में जनसंवाद किया। इस दौरान निवासियों ने बिजली के तार भूमिगत कराने और सेक्टर-32 रेड लाइट हटाने सहित विभिन्न समस्याएं उठाईं। विधायक ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं, सेक्टर-100 स्थित सेंचुरी अपार्टमेंट में भी विधायक ने निवासियों से संवाद किया। एओए अध्यक्ष आलोक कुमार और कोषाध्यक्ष रिशु चोपड़ा ने उनका स्वागत कर मांगपत्र सौंपा तथा विकास कार्यों से जुड़ी समस्याएं रखीं।