खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से लापता किशोरी का एक माह बाद भी पता नहीं चल सका है। इस बीच शुक्रवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा अंकुर गौतम किशोरी के गांव पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। मालूम हो कि किशोरी 12 अगस्त को घर से रात में लापता हो गई थी। किशोरी के पिता ने गांव के एक युवक पर संदेह जताते हुए तहरीर में लिखा था कि युवक फोन पर उससे बातचीत करता था। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शुक्रवार को मामले की तफ्तीश करने पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा अंकुर गौतम ने किशोरी के घर पहुंचकर परिजन और ग्राम प्रधान सहित अन्य लोगों से जानकारी जुटाई।