फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 23 नवंबर को होगी माइक्रोबायोलॉजी की छूटी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएससी माइक्रोबायोलॉजी के सम सेमेस्टर की छूटी हुई मौखिक एवं प्रयोगात्मक परीक्षा 23 नवंबर को सुबह 11 बजे आयोजित होगी। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के निर्देश पर महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्राचार्य प्रो. डॉ. अनीता मिश्रा ने संबंधित छात्र-छात्राओं को जरूरी दस्तावेजों के साथ परीक्षा में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। विद्यार्थियों को नियत वर्ष की अंकतालिका, परीक्षा शुल्क जमा करने की रसीद, डाउनलोड किया हुआ प्रवेश पत्र दो प्रतियों में और प्रयोगात्मक परीक्षा की फाइल साथ लानी होगी। माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. कविता सिंह चौधरी ने सभी विद्यार्थियों से निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें