फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बदमाशों ने घर पर चलाई गोली, महिला को लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- रंजिशन वारदात की आशंका, हत्या के प्रयास का केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कंझावला की सावदा जेजे कालोनी में सोमवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने एक घर पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। इसमें से एक गोली घर के अंदर महिला को लगी। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामले में शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों की छानबीन कर रही है। घायल महिला की पहचान रचना के रूप में हुई है। उनके पति प्रेम सिंह का टूर एंड ट्रेवल्स का काम है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना के बाद जब टीम अस्पताल पहुंची तो महिला बयान देने की स्थिति में नहीं थी। उसके कमर पर गोली लगी है। पुलिस ने उसके पति के बयान लिए हैं। मौके पर छानबीन के दौरान दरवाजे पर गोली के निशान मिले हैं। आस पास के लोगों ने बताया है कि बाइक से आए दो लोगों ने गोलीबारी की। गोली दरवाजे के आर पार होकर महिला को लगी है। पीड़ित परिवार ने कुछ लोगों पर रंजिशन हमला करवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें