फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सप्ताह के अंत तक फिर 42 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। जून के अंतिम सप्ताह में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सोमवार को बारिश नहीं हुई, लेकिन बादलों और हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई। सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए रहे, जबकि शाम के समय तेज हवाओं ने मौसम को और सुहाना बना दिया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट के कारण लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली, हालांकि उमस का असर बना रहा। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की रिपोर्ट के अनुसार इस सप्ताह बारिश की संभावना कम है। मौसम विभाग का अनुमान है कि सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण और ट्रफ के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। हालांकि मानसून की रफ्तार अभी धीमी है और दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में इसके पहुंचने में समय लग सकता है। अनुमान है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून जुलाई के पहले सप्ताह तक दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में दस्तक दे सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें