फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आज से सजेगा फार्मा उद्योग का महाकुंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो एंड सेंटर मार्ट में मंगलवार से 26 नवंबर तक सीपीएचआई इंडिया और पीएमईसी इंडिया का आयोजन होगा। इनफॉर्मा मार्केट्स इन इंडिया की ओर से आयोजित प्रदर्शनी में 120 से अधिक देशों के 50 हजार से ज्यादा फार्मा पेशेवर और दो हजार से अधिक प्रदर्शकों के शामिल होने की उम्मीद है। दोनों आयोजन स्थलों के बीच आने-जाने के लिए निशुल्क बस सेवा उपलब्ध रहेगी और एक ही प्रवेश पास मान्य होगा। आयोजकों के अनुसार, उत्तर भारत के प्रमुख फार्मा केंद्रों जैसे हिमाचल प्रदेश के बद्दी और काला अंब, उत्तराखंड के सेलाकुई, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लिए यह आयोजन सोर्सिंग और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी के व्यापक अवसर खोलेगा। प्रमुख प्रदर्शकों में डॉ. रेड्डीज, हेटेरो लैब्स, अकुम्स ड्रग्स, आईएमए-पीजी और पारले ग्लोबल टेक्नोलॉजीज शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें