फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महापौर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। महापौर राजा इकबाल सिंह ने शुक्रवार को हकीकत नगर, बुराड़ी समेत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। महापौर ने अधिकारियों को आदेश दिया कि पानी निकासी के लिए अतिरिक्त पंप लगाए जाएं। साथ ही, जलभराव वाले इलाकों में सेनिटेशन और फॉगिंग की विशेष व्यवस्था की जाए। महापौर ने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे घबराएं नहीं। एमसीडी टीमें और आपदा प्रबंधन बल पूरी मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। किसी भी आपात स्थिति में लोग निगम के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें