दादरी (संवाद)। गुर्जर विद्या सभा की ओर से महान क्रांतिकारी व अमर शहीद राजा राव उमराव सिंह गुर्जर का बलिदान दिवस मनाया गया। मुख्य तिराहे पर लगी प्रतिमा पर माला अर्पण किया गया। सभा के सचिव रामसरन नागर ने बताया कि दादरी रियासत के राजा राव उमराव की गुर्जर एवं उनके परिवार का भारत की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।