नोएडा। एक विवाहिता ने पति व ससुराल के लोगों पर मारपीट व दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फेज-2 नोएडा निवासी महिला ने शिकायत में बताया कि उनकी शादी 2024 में हुई थी। शादी में नकद और कार समेत कई प्रकार का सामान दिया गया था। इसके बावजूद शादी के बाद एसयूवी कार के लिए पति व ससुराल के लोगों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसके बाद उसकी जॉब लगवाई गई और सैलरी खुद रखने लग गए। सैलरी नहीं देने पर उन्हें कमरे में बंद कर पीटा गया और गला दबाकर हत्या का प्रयास किया गया था। महिला का आरोप है कि दहेज प्रताड़ना के अलावा उसका पति नशा करता है और नशे में अश्लील वीडियो दिखाता है। ब्यूरो