फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नानकेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि का मेला कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी/रबूपुरा (संवाद) हरियाणा की सीमा पर स्थित नानकेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि का मेला बुधवार से शुरू होगा। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में यहां हर साल मेला लगता है, जिसमें यूपी और हरियाणा के विभिन्न गांवों से लोग दर्शन को आते हैं। मंदिर के महंत रामकुमार मिश्रा ने बताया कि मेला कमेटी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेला 16 फरवरी तक चलेगा। कमेटी के अध्यक्ष राजेश भाटी ने बताया कि इनामी कुश्तियां भी होंगी, जिसमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मेरठ के पहलवान हिस्सा लेंगे।नानकेश्वर महादेव मंदिर में 83 सालों से लगातार महाशिवरात्रि मेला लगाया जा रहा है। यमुना की तलहटी में 20 फुट ऊंचे टीले पर बना यह मंदिर काफी प्राचीन है। महाशिवरात्रि पर श्रद्धालु कांवड़ लेकर हैं और जल चढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें