नोएडा (संवाद)। सेक्टर-138 स्थित कॉलेजियम स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में द वीके-18 कप का लीग मैच खेला गया। इसमें लीजंस टीम ने जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ब्लू कैप्स 18.1 ओवर में 99 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लीजंस टीम दो विकेट के नुकसान पर 10.4 ओवर में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया और मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज की। तीन विकेट गिराकर सुमित मैन ऑफ द मैच बने। वहीं नाबाद 50 रन बनाकर करन कालरा बेस्ट बैटर बने।