फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
मछलीशहर तहसील में नारेबाजी करते अधिवक्ता। संवाद
विज्ञापन
मछलीशहर। अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में जुलूस निकालकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हुबेदार पटेल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसके बाद अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में जुलूस निकालकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने वाराणसी में हुई घटना में पुलिस प्रशासन द्वारा अधिवक्ताओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने की निंदा की । साथियों के समर्थन में कंधे से कंधा मिलाकर एकजुटता के साथ आर-पार की लड़ाई का संकल्प लिया। अधिवक्ताओं ने सर्व सम्मति से न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। बैठक मेंअधिवक्ता संघ के महामंत्री नंदलाल यादव, सतीश कुमार, संजीव चौधरी, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, विनय पांडेय, सरजू प्रसाद बिंद, कुंवर भारत सिंह, आलोक कुमार विश्वकर्मा, अंबिका बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें