नोएडा (संवाद)। सेक्टर-30 स्थित डीपीएस क्रिकेट मैदान में डीपीएस टूर्नामेंट का लीग मैच खेला गाय। रविवार को हुए इस लीग मैच में केसरी किंग्स टीम ने बेहतर बल्लेबाजी करते हुए मैच में जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए नोएडा आईटी स्ट्राइकर्स टीम ने 179 रन बनाकर 19.2 ओवर में ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसरी किंग्स टीम ने 12.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया और मैच में नौ विकेट से जीत दर्ज की। नाबाद 103 रन बनाकर संदीप सिंह मैन ऑफ द मैच बने।