ग्रेटर नोएडा (संवाद)। आंध्र प्रदेश में हुई राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले जिले के तीन खिलाड़ी ग्रेटर नोएडा के चूहड़पुर गांव स्थित जेडी कबड्डी अकादमी पहुंचे। यहां उनका स्वागत किया गया। इन्होंने यूपी टीम की तरफ से प्रतियोगिता में भाग लिया था। जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष और कोच जितेंद्र नागर ने बताया कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 15 से 18 जनवरी तक बालक वर्ग में यह प्रतियोगिता हुई। आयुष कुमार, रचित यादव, परमजीत ने यूपी टीम की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। आयुष नागर ने टीम में कप्तान की भूमिका निभाई। योगेश नागर, संदीप चौधरी, आशीष नागर आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी।