ग्रेटर नोएडा। प्रशासनिक आवश्यकताओं के मद्देनजर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा द्वारा जोन में 28 चौकी प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है। कई चौकी प्रभारियों को उनके वर्तमान थाना क्षेत्रों से हटाकर नई चौकियों का दायित्व सौंपा गया है। उपनिरीक्षक देवेंद्र पांडेय को चौकी प्रभारी ऐच्छर बनाया गया है। जबकि उपनिरीक्षक सन्नी कुमार चौकी प्रभारी परी चौक के रूप में कार्यभार संभालेंगे। उप निरीक्षक अंकित यादव अल्फा चौकी का प्रभार दिया गया है। उप निरीक्षक सुभाष चन्द्र को एनपीएक्स चौकी का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह अन्य उप निरीक्षक प्रभारियों को अन्य चौकियों पर तैनाती दी गई है। ब्यूरो